- राजधानी के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को लेकर हुआ वर्चुअल कार्यक्रम
RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के सफायर इंटरनेशन स्कूल में सोमवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को लेकर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि 28 जुलाई को विश्व प्रकृति दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में भाग लेते हुए छात्र शेरोन ने कहा कि दुनिया में प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सभी सजीवों के संतुलित जीवन को सुनिश्चित करना है। आज के समय में धरती पर विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी है। कार्यक्रम का प्रारंभ शेरोन के ही प्रार्थना गीत से हुआ। मौके पर अनुष ने प्रकृति से संबंधित संस्कृत के श्लोकों का पाठ कर उसके अर्थ से अवगत कराया।
Read more: Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !
कार्यक्रम में भाग लेते हुए शाजमा, सिद्धांत, हयात, शाश्वत और अवंतिका ने अपनी कहानी में प्रकृति की दुर्दशा का उल्लेख किया। कक्षा आठ के बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित सार्थक पोस्टर प्रस्तुत किए। ऋचा व अर्थव ने बाध और लुप्त हो रहे जानवरों के बारे में बताया। मौके पर प्राचार्य अमित सिंह ने बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के विज्ञान विभाग के सभी टीचर्स के साथ तकनीकी विभाग के अरिजीत, अनुराग और विनोद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Read more: एक और मॉडल ने Raj का खोला पोल, बोली- न्यूड शूट …
Read more: #CMHemantSoren के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह को मिली जमानत
Read more: कर्नाटक में सियासी भूचाल, येदियुरप्पा का सीएम पद से इस्तीफा












