spot_img

DurgaPuja : रांची के पंडालों में सिर्फ 15 लोग एक साथ कर सकेंगे दर्शन

Date:

spot_img
spot_img

रांची : राजधानी रांची में DurgaPuja का हर तरफ उमंग नजर आने लगी है। षष्ठी के आगमन के साथ ही पंडालों में देवी मां का आगमन हो चुका है। देर शाम को सभी पंडालों में विशेष पूजा के बाद पट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद भक्त सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए मां के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि 21 अक्टूबर की देर शाम को पूजा के बाद रांची रेलवे स्टेशन का पंडाल का पट खोल दिया गया है। भक्त देवी मां के दर्शन भी कर रहे हैं।

सरकार ने DurgaPuja को लेकर निर्देशों में किए बदलाव

राज्य सरकार ने DurgaPuja के पूर्व के निर्देशों में थोड़े बदलाव भी किये हैं। पहले सात लोगों के साथ पंडाल के भीतर पूजा करने की अनुमति दी गई था। अब इसे बढ़ाकर 15 लोगों की अनुमति दी गई है। यानी अब पंडाल के अंदर कुल 15 लोगों को एक साथ पूजा करने की इजाजत होगी। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

मंत्रोच्चार के लिए लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई है। केवल 55 डेसिबल तक लाउडस्पीकर से मंत्रोच्चार किया जा सकेगा। इसके अलावा किसी प्रकार का प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो बजाने की अनुमति नहीं होगी। सभी को मास्क पहनना जरूरी है। पंडाल को सेनिटाइज भी करते रहना है।

मुख्यमंत्री ने दी दुर्गोत्सव की बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्गोत्सव के शुभ अवसर पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव में आप सभी अपने परिवार के साथ सुख से रहें। ऐसी मेरी मां भगवती से विनती है। अगर आप आनंद लेने बाहर निकलें तो कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना सुनिश्चित करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।

रांची रेलवे स्टेशन में झारखंडी लिबास में हैं मां

रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का पट पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर खोल दिया गया। यहां मां झारखंड के परंपरागत वस्त्रों में नजर आ रही हैं। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह, मुकुंद नायक, जय सिंह यादव, मुनचुन राय सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : राज्यपाल चिंतित : लोग Corona से नहीं डर रहे, मास्क भी नहीं लगा रहे

कोरोना से बचाव के निर्देशों का करें पालन

रांची रेलवे स्टेशन के पंडाल के उद्घाटन के मौके पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना काल में मां की पूजा हो रही है। मां भगवती के आशीर्वाद से हम जल्द ही कोरोना पर विजय पा लेंगे।

रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस बार शहर में सादगीपूर्ण तरीके से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा में हम सबको कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन जरूर करना चाहिए। मौके पर समिति के राहुल शर्मा, छत्रधारी महतो, संतोष मिश्रा, जनार्दन शाह, मंजू चौधरी सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : IPL : बेंगलुरु की टीम ने कोलकाता को आसानी से हराया

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...