Chauparan(Krishna Paswan) : नवरात्र की समाप्ति और मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर चौपारण पूरा दिन आस्था, उल्लास और सुरक्षा व्यवस्था के संगम में डूबा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों की गूंज के बीच जहां भक्त मां को नम आंखों से विदा कर रहे थे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी की पैनी निगाहें टिकी रहीं। थानेदार ने सुरक्षा का मोर्चा खुद संभाल रखा था। वे जुलूस मार्गों पर लगातार घूमते रहे, हर स्थिति पर बारीकी से नजर डालते रहे। कहीं ट्रैफिक का जाम न लगे, कहीं भीड़ में अफरा-तफरी न मचे, इसके लिये पहले से ही विसर्जन मार्गों की मरम्मत व डिवाइडर की दुरुस्ती कराई गई थी। उनके साथ SI रवि रंजन और पूरी पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। चौक-चौराहों पर गश्ती दस्ते सक्रिय थे और संवेदनशील इलाकों में जवान तैनात रहे।
इसे भी पढ़े : झारखंड में BJP का अहम फैसला, आदित्य साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसे भी पढ़े:झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़े :विजयदशमी की रात हुई लाल, पिस्टल लेकर थाने पहुंचा युवक, फिर…
इसे भी पढ़े :झारखंड में BJP का अहम फैसला, आदित्य साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसे भी पढ़े :जनता दरबार में DC बोले, तकलीफ बिना देर के दूर हो








