spot_img

विजयदशमी की रात हुई लाल, पिस्टल लेकर थाने पहुंचा युवक, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के गया से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शेरघाटी के नई बाजार मोहल्ले में विजयदशमी की रात जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई ने अपने ही भाई को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक कुमार और आरोपी की राजेश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर तनातनी थी। दशहरा की रात बातचीत के दौरान बहस इतनी बढ़ी कि राजेश ने पिस्टल निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचा और खुद सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

SSP शैलेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना किया और बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पुराने जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है, हालांकि अन्य पारिवारिक तनाव भी वजह हो सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा गया है। परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि दीपक शांत स्वभाव का था, लेकिन राजेश लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर दबाव बना रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि राजेश को हथियार कहां से मिला, ताकि अवैध हथियार आपूर्ति की कड़ी तक पहुंचा जा सके।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...