spot_img
spot_img
spot_img

लिपिक मौत का दुमका पुलिस ने किया खुलासा, ऐसे मरा था रांची का दीप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दुमका : लिपिक दीप श्रीवास्‍तव मौत मामले का दुमका पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जांच कर रही पुलिस को पता चला कि दीप श्रीवास्‍तव की हत्‍या नहीं हुई थी। नशे की हालत में छत से गिर गया था। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। डर से घटना के वक्‍त वहां मौजूद दोस्‍तों ने दीप की लाश को सड़क किनारे फेंक दिया था। दीप रांची के रातू रोड के रहनेवाले थे। परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई थी।

पुलिस ने मामले में दीप के दोस्‍त संतोष कुमार महतो, सूरज शर्मा, विक्की शर्मा, अशोक मिस्त्री तथा कृष्ण कुमार को अरेस्‍ट कर लिया है। सभी पर लापरवाही और साक्ष्य छिपाने का आरोप है। एक फरवरी को दुमका के डंगालपाड़ा हिजला रोड से दीप का शव बरामद किया गया था। वह ग्रामीण विकास विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था।
पुलिस की जांच में पता चला कि बीते 31 जनवरी को विभाग के एक कर्मचारी के रिटायरमेंट पर फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दीप भी इसमें शामिल होने गया था। वहां पार्टी में शराब पीने के बाद दीप अपने दोस्‍त संतोष कुमार महतो के रेलवे स्टेशन रोड स्थित घर पर आया। यहां पांच अन्‍य दोस्तों के साथ फिर शराब पी। नशे की हालत में सभी छत पर थे। इसी दौरान युवक का पैर पानी की पाइप में फंस गया। जिससे वह छत से नीचे गिर गया। नीचे गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पास के निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सभी युवक डर गये और फंसने से बचने के लिए फैसला किया कि दीप की लाश को उसके घर के पास फेंक दिया जाये। इसके बाद सभी ने बॉडी को एक गाड़ी रखकर दीप के मुहल्ले में सड़क के किनारे फेंक दिया और फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें : Gangubai Kathiawadi Watch Trailer: कमाठीपुरा के लोगों को न्याय दिलाने आ रही हैं गंगूबाई

इसे भी पढ़ें : फ्री मिल सकता है LPG सिलेंडर, जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें : दोस्‍तों ने होटल बुलाया था, सुबह इस हाल में मिला नजीम, पुलिस बोली…

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 69000 से अधिक होगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : कोल परियोजना के विस्‍थापितों ने कह दी ये बड़ी बात…(Video)

इसे भी पढ़ें : पत्नीे को ले जाने ससुराल आये युवक ने क्या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : Kiara Advani ने शिमरी गाउन में करवाया फोटोशूट, फैंस हुए बेकाबू (Video)

इसे भी पढ़ें : फैंस को प्राइवेट वीडियो बेच रही यह मॉडल, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...