spot_img

रील के चक्कर में देवर-भाभी ने लीक की गैस, 8 फ्लैट तबाह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ग्वालियर की सर्द रात में अचानक उस इमारत की खिड़कियां थरथरा उठीं, मानो कोई भीषण तूफान आ गया हो। ‘द लेगेसी प्लाजा’ की सात मंजिला इमारत में एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसमान तक आग की लपटें उठने लगीं। लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर भागे, लेकिन तब तक आठ फ्लैट्स जलकर राख हो चुके थे। इस आग की लपटों के पीछे की कहानी दिल दहला देने वाली थी। रंजना जाट और उसका 38 साल का देवर अनिल जाट, सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिये एक खतरनाक स्टंट कर रहे थे। रंजना जानबूझकर LPG गैस सिलेंडर से गैस लीक कर रही थी और अनिल इस पूरी घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहा था।

17 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा, फ्लैट के हर कोने में मौत का साया घना होता चला गया। तभी अनिल ने बेहतर रोशनी के लिये CFL बल्ब जलाया, और अगले ही पल एक भीषण विस्फोट हुआ। आग की लपटों ने सब कुछ निगल लिया। रंजना और अनिल गंभीर रूप से झुलस गये और आठ फ्लैट्स जलकर खाक हो गये। धमाके की आवाज़ से दहशत फैल गई थी। लोग चीख-पुकार करते हुये अपनों को तलाश रहे थे। इमारत में दरारें पड़ गई थीं और वहां का माहौल मातम में बदल चुका था।

पुलिस जांच में सामने आया कि रंजना और अनिल अक्सर ऐसे खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश करते थे। उनके मोबाइल में ऐसे कई वीडियो मिले, जो रोंगटे खड़े कर देने वाले थे। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना सबक बन गई है कि मशहूर होने की चाह में की गई नासमझी कभी-कभी अपनों का आशियाना उजाड़ देती है और खुशियों को मातम में बदल देती है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...