spot_img

नशे में धुत पति ने अपनी दूसरी पत्नी की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के रामजोल गिरजा टोली में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना मंगलवार की देर रात की है। दोनों में मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ और आक्रोशित पति ने उसकी जान ले ली। आरोपी की दूसरी पत्नी ज्यादातर घर से बाहर रहती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा



शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया

मृतक की पहचान सुरेश मडकी की पत्नी दुलारी समद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया है। सुरेश की दो पत्नी हैं। दुलारी समद से सुरेश ने दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों के अनुसार, दुलारी हमेशा घर से बाहर रहती थी। इस बात को लेकर सुरेश से आए दिन उसका विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात विवाद ज्यादा बढ़ गया। तभी सुरेश ने घर में रखा चाकू उठा कर उसपर हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही दुलारी ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : भाई की मौत से तनाव में थी बहन, उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...