नशे में धुत कार सवार ने कई को ठोका था, पुलिस बोल रही…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : शराब के नशे में कार से कई लोगों को टक्‍कर मारने वाले युवक का नाम हर्ष कुमार उर्फ चिम्‍मा है। पुलिस जांच में यह पता चला कि वह सरायकेला में पदस्थापित एक प्रशासनिक पदाधिकारी का बेटा है। उसपर बुधवार की रात शराब के नशे में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज के पास कार से कई लोगों को टक्‍कर मारने का इल्‍जाम है।

कार से कई लोगों को टक्कर मारने और उसके बाद हुए हो-हंगामे  की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष से सड़क हादसे में घायल धतकीडीह निवासी जावेद अहमद ने कार नंबर (JH-05 CW4598) के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दूसरे पक्ष की ओर से निखिल मुखर्जी के बयान पर 50-60  लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

बताया जा रहा है कि काले रंग की हुंडई वरना कार (नंबर JH-05 CW4598) को हर्ष कुमार उर्फ चिम्मा चला रहा था। उसका साथी वरुण मुखर्जी भी कार पर सवार था। हर्ष और वरुण का एक अन्य साथी जो कि दूसरी कार से पीछे-पीछे चल रहा था, पुलिस ने उससे भी थाने में पूछताछ की। वरुण ने पुलिस को बताया है कि सभी दोस्तों ने बिष्टुपुर स्थित एक क्लब में शराब पी। घर लौटने के दौरान मेडिकल बस्ती के पास कार से एक स्कूटी सवार को धक्का मारा। फिर कार लेकर भागने के क्रम में उसने तीन और लोगों को टक्कर मारी और कार भगाते हुए वरुण के घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद एक स्कूटी पर सवार युवक कार का पीछा करते हुये वहां आया। देखते ही देखते वहां दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो हो-हंगामा करने लगे।

इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें : राक्षसों से पंगा ले रहे धोनी, सुपरहीरो अवतार का टीजर वायरल, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...