spot_img
spot_img

नशे में धुत युवकों ने पुलिस के साथ की हाथापाई, SI की वर्दी फाड़ी, 5 गिरफ्तार (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

झरिया : शराबियों व तीसरा पुलिस में सोमवार की देर रात भिड़ंत हो गयी। दोनों के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना पाकर बलियापुर, घनुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आधा दर्जन शराबियों को हिरासत में लेकर तीसरा थाना ले गई। वहीं आधा दर्जन शराबी मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि सोमवार की देर रात झरिया व आसपास के क्षेत्र के करीब एक दर्जन युवक एमओसीपी बंगाली कोठी स्थित अशोक वाटिका में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। किसी ने तीसरा पुलिस को सूचना दी। तीसरा थाना की गश्ती दल मौके पर जैसे ही पहुंची। शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस के साथ बकझक शुरू कर दी। गाली-गलौज कर पुलिस से हाथापाई भी करने लगे। साथ ही एसआई महावीर प्रधान की वर्दी भी फाड़ दी। वहीं एक जवान के उंगली में चोट लगी है।

Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्‍ताह के लिए फिर बढ़ा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

Read More : BREAKING : CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, High Level मीटिंग के बाद पीएम का फैसला

तीसरा थाना की पुलिस 5 शराबियों को पकड़कर हाजत में बंद कर दिया। इस दौरान भी शराबी नहीं माने और हाजत से ही पुलिस को गालियां देते रहे। तीसरा थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने सभी पांचों युवकों को मेडिकल कराने के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक नीली रंग की बलेनो कार संख्या जेएच 10 एबी- 1339 भी जब्‍त की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...