Rajasthan: नशा मुक्ति केन्द्र से घर लौटे नशेड़ी बेटा को जब यह डर सताने लगा कि उसे फिर से वहीं भेज दिया जायेगा, तब उसने सोये अवस्था में अपने मां बाप को ही काट डाला। वहीं अपने छोटे भाई पर हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। 16 साल के इस किशोर कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाली यह वारदात राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र के फेफाना गांव में हुई। गिरफ्तार गुनाहगार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गिरफ्तार कातिल ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में बताया है कि उसकी मां इन्द्रा देवी और पिता शीशपाल के साथ उसका छोटा भाई अजय अपने घर में सो रहे थे। उसी समय उसने सोये अवस्था में ही अपनी मां, पिता और भाई पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से काट डाला। मां बाप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भाई की हालत बहुत खराब है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से भाग सड़क पर बैठा हुआ था, उसी समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया कातिल नशेड़ी है। कुछ समय पहले उसे नशा छुड़ाने के लिहाज से नशा मुकि्त केन्द्र भेजा था। जहां से वह वापस आ गया था। उसे यह डर सताने लगा था कि उसे फिर से वहीं भेज दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला, 18 दिसंबर से खुल जाएंगे स्कूल
इसे भी पढ़ें :सुनसान जगहों में लगे मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना, अब…
इसे भी पढ़ें :Miss World 2021 Postpone, Manasa Varanasi समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :पीएम किसान योजना को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें :आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की घर में मिली लाश, राज गहरा…
इसे भी पढ़ें :Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea का नया प्लान, जानें
इसे भी पढ़ें :आयुष्मान कार्ड में फ्रॉड से ऐसे बचें, यहां करें शिकायत
इसे भी पढ़ें :अंतिम सफर पर ग्रुप कैप्टन Varun Singh, देखें तस्वीरें…














