Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने करारा प्रहार किया है। कोर्रा थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई में अफीम और डोडा की तस्करी करते दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय नशा नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार ईशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे एवं विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिक्कु ने पूछताछ में कबूल किया है कि नशे की खेप तमाड़–रायडीह क्षेत्र से लाई गई थी। वहीं, बरही की ओर सप्लाई की जा रही थी। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में पुलिस जुटी है। हजारीबाग के सदर SDPO अमित आनंद ने बताया कि पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम और डोडा की बड़ी खेप कोर्रा थाना क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। गठित स्पेशल टीम ने कनहरी पहाड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की। तभी चरही की ओर से आ रही सफेद स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे। लेकिन पुलिस ने ओवरटेक कर वाहन को दबोच लिया। कार की तलाशी में 1.980 किलोग्राम अफीम, 20 किलोग्राम डोडा, ₹5,500 नकद, तीन मोबाइल फोन, स्विफ्ट कार मिले। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹15 लाख आंकी गई है।
कनहरी पहाड़ पर नशे का खेल ध्वस्त, दो दबोचे गये…#HAZARIBAGH #POLICE #SMUGLLING #JHARKHAND pic.twitter.com/kkCJwAf9f2
— KohramLive (@KohramLive) December 14, 2025






