Ranchi : रांची में आज ईद-उल-फितर और सरहुल एक साथ मनाये जा रहे हैं, और इसी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल, दंडाधिकारी और सादे लिबास में जवान तैनात किये गये हैं। मस्जिदों, सरना स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर खास नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि पर CCTV और ड्रोन से निगरानी हो रही है, ताकि किसी भी गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके। यातायात व्यवस्था को लेकर भी खास प्लान तैयार किया गया है। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है और जरूरत के हिसाब से डायवर्जन लागू किया जा रहा है। प्रशासन ने सरना समिति, वॉलंटियर्स और सर्व धर्म सद्भावना समिति से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत दें। जेबकतरे, असामाजिक तत्व और अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर रखी जा रही है। DC ने साफ कहा कि “आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, आइये मिलकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित त्योहार मनायें।”
इसे भी पढ़ें : तेल लाने दुबई गये कैप्टेन की मौ’त, रांची में परिवार को इंतेजार…








