spot_img
spot_img

मोरहाबादी में कल ड्रोन शो, दिखेगा अद्भुत नजारा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन यानी 16 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक समारोह होगा। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार और संस्कृति निदेशक आसिफ इकराम की देखरेख में तैयार इस आयोजन में झारखंड की कला-संस्कृति की अद्भुत झलक लोगों को देखने को मिलेगी। पहली बार झारखंड में भव्य “जतरा” का आयोजन किया जायेगा, जो डोरंडा से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुये जेल पार्क तक जायेगी। इस जतरा में करीब 4000 कलाकार भाग लेंगे और राज्य की विविध सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करेंगे।

शाम को मोरहाबादी मैदान में शानदार ड्रोन शो आयोजित होगा, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा, झारखंड की परंपरा और 25 साल के सफर को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से दिखाया जायेगा। इसके साथ ही एवी प्रस्तुति भी होगी।कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक विधाओं के साथ संथाली, खड़िया, नागपुरी सहित कई लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। वहीं कत्थक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसे शास्त्रीय नृत्य भी शामिल किये गये हैं। इसके अलावा शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य की फ्यूज़न प्रस्तुति, इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव की परफॉर्मेंस भी इस आयोजन की विशेष आकर्षण होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कलात्मक समृद्धि को भव्य रूप में जनता के सामने प्रस्तुत करना है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...