लातेहार : रविवार देर रात 14 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक मोहम्मद शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक के दोनों पैर और एक हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। घटना बालूमाथ के चमातू माइंस के 17 नंबर कांटा के सामने घटी। जानकारी के अनुसार हाइवा बीपीएल कंपनी की है। कोयला लेकर चमातु माइंड से फुलबसिया की ओर जा रही थी। इसी क्रम में रास्ते में ही ड्राइवर की आंख लग गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसे भी पढ़ें : बिना ड्राइवर दौड़े ट्रक ने महिला को रौंदा, चलते ट्रक से गिरकर चालक की मौत
रिम्स रांची रेफर किया गया
सीसीएल कर्मियों और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला। उसे फौरन बालूमाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
इधर दुर्घटना के बाद से सीसीएल कर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि माइंस में अक्सर दुर्घटनाएं घट रही हैं, मगर इसको लेकर प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है।
इसे भी पढ़ें : जरा सी मेहनत क्या की… बदल डाली अपनी तकदीर






