KohramLive : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। इसमें 10 लाख रुपये का ईनामी TRF का टॉप कमांडर बासित अहमद डार भी शामिल था। वह लश्कर-ए-तैयबा के ही मुखौटा संगठन TRF का टॉप कमांडर था। डार साल 2021 से एक्टिव था। वह श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों और अल्पसंख्यकों पर हमलों सहित 18 से अधिक मामलों में वांटेड था। IGP कश्मीर वीके बिर्दी ने मीडिया से कहा कि कश्मीर में चुनाव में खलल डालने की इजाजत नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन आज दोपहर समाप्त हो गया, लेकिन विस्फोटकों का मलबा हटाने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गये दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।
बीते शनिवार को पुंछ की सुरनकोट के डन्ना शाहसितार में वायुसेना के वाहनों पर आंतकी हमला किया गया था। इस हमले में विक्की पहाड़े शहीद हो गये थे, वहीं पांच वायु सैनिक जख्मी हो गये थे। पुंछ हमले के बाद सोमवार को सेना ने दो आतंकवादियों के स्केच जारी किये। इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवान सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें







