Ranchi : रिम्स के जाने माने फिजीशियन और लालू यादव का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद का निधन हो गया। देर रात 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। डॉक्टर उमेश प्रसाद काफी लंबे समय से मल्टीपल मायलोमा नामक बीमारी से जूझ रहे थे। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनकी स्थिति को देखते हुये डॉक्टरों ने घर पर ही दवाओं के साथ रेस्ट करने की सलाह दी थी। मगर उन्हें रिम्स आकर मरीजों से देखे बिना अच्छा नहीं लगता था। वे हर दिन व्हीलचेयर से ही रिम्स पहुंचकर मरीजों को देखते थे। उनके निधन की सूचना से रिम्स के डॉक्टरों, मेडिकल स्टूडेंट्स और उनको जानने वालों में शोक की लहर है।
Read more : इरिटेट होकर मार डाला फौजी और उसकी बीवी को : एसपी (देखें वीडियो)
Read more:जिनकी गोद में खेलती थी मासूम उन्हीं ने लूट ली आबरू
यहां याद दिला दें कि डॉ उमेश प्रसाद को एक महीना पहले ही मेडिसिन विभाग का एसओडी बनाया गया था। डॉ उमेश प्रसाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का लंबे से इलाज कर रहे थे। उनके निधन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई ने शोक जताया है।
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता










