Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की कचहरी रोड में आज लोग अपनी मुस्कानों की खोई चमक वापस पाने की आस लिये जनता डेंटल क्लिनिक पहुंचे। निःशुल्क दंत जांच शिविर के पांचवें दिन क्लिनिक के प्रांगण में 60 मरीज पहुंचे। मरीज अपनी समस्या बताई और समाधान लेकर लौटे। गढ़वा के जाने-माने दंत विशेषज्ञ डॉ. एम.एन. खान ने सभी मरीजों की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि बदलती दिनचर्या, अनियमित खान-पान, दांतों की सफाई में लापरवाही, इन वजहों से दंत समस्यायें तेजी से बढ़ रही हैं। ज्यादातर मरीजों में कैविटी, मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द, मुंह से बदबू, पायरिया जैसी आम लेकिन महत्वपूर्ण समस्यायें पाई गईं। डॉ. एम.एन. खान ने मरीजों से कहा कि दिन में दो बार ब्रश करें, मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करें, 6 महीने में एक बार दंत परीक्षण जरूर करायें, दांतों की सफाई में लापरवाही न बरतें। शिविर में पहुंचे कई मरीजों ने निःशुल्क जांच सुविधा पर अपनी खुशी का इजहार किया। उनका कहना था “जब दवाइयों और जांच के खर्च से डर लगता है, ऐसे शिविर किसी वरदान से कम नहीं।” मरीजों को मुफ्त में दवाईयां उपलब्ध कराई गईं। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य है लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और दंत रोगों का समय पर पता लगाना।
स्वस्थ दांतों के लिये डॉ. खान के गोल्डन टिप्स… जानें
Date:

राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : यह कहानी किसी दूर-दराज के पहाड़ी...
दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…
Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...
लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…
Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...
गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...
तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…
Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...





