रांची : शनिवार की सुबह करीब साढे सात बजे तैमारा घाटी में हुए सड़क दुर्घटना में डॉक्टर दंपती के पुत्र की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव
डॉ आरके सिंह और डॉ प्रीतिलता के बेटे श्रेयांश अपने दोस्त प्रांजय के साथ बाइक संख्या (JH01EG-2179) से रांची से जमशेदपुर जा रहा था। जानकारी के अनुसार बाइक प्रांजय चला रहा था। दशमफॉल थाना अंतर्गत तैमारा घाटी नेहालगढ़ा के पास NH-33 पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मौके पर ही श्रेयांश की मौत हो गई। वहीं प्रांजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची दशमफॉल पुलिस ने घायल प्रांजय को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया और श्रेयांश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। प्रांजय शाहदेव (18 वर्ष) पंडरा निवासी लाल संजय नाथ शाहदेव का पुत्र है। मृतक श्रेयांश सिंह (18 वर्ष) संडे मार्केट रातू निवासी डॉक्टर दंपती आरके सिंह और डॉ प्रीतिलता का पुत्र है। डॉक्टर दंपती रातू थाना क्षेत्र में संजीवनी नर्सिंग होम नामक हॉस्पिटल चलाते हैं।
इसे भी पढ़ें : पलामू : दीवार फांद कर रिमांड होम से भागा नाबालिक
इसे भी पढ़ें : Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत














