spot_img

मां की याद में मुफ्त में ऑपरेशन किया डॉ अजीत ने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अपनी मां ललिता देवी की याद में रांची के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार ने मुफ्त में दो रोगियों का ऑपरेशन किया। वहीं 6 मरीजों को निशुल्क में ऑपरेशन करने के लिये चुना। रांची के धुर्वा शर्मा रोड में मां ललिता POLYDOC के द्वारा दूसरी बार निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रांची के मेदांता अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत कुमार मिश्रा, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कुणाल, रिम्स के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विनय प्रभात, एम्स के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी रीना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीतिलता, मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार आशुतोष, जनरल फिजिशियन डॉ रविंद्र सिंह एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजीत कुमार ने शिविर में आये मरीजों की जांच और मुफ्त में इलाज किया। शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर , ECG एवं अन्य जांच की गई। ECG देखने के बाद करीब 10 मरीजों को ECHO एवं एंजियोग्राफी की सलाह दी गई। करीब 519 मरीजों ने इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का फायदा उठाया।

शिविर में मौजूद डॉ विनीत ने मरीजों को बताया कि हार्ट अटैक का एक सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन भी है। हाई ब्लड प्रेशर को उन्होंने साइलेंट किलर बताया। शुगर के मरीजों के लिए रक्तचाप की उच्चतम सीमा 130 mm of Hg होनी चाहिए। डॉ अजीत ने कहा कि मरीजों के भले के लिये वे समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करते रहेंगे। इससे पहले चिकित्सा शिविर का उद्घाटन कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं झारखंड राज्य कृषि विपणन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने साझा तौर पर किया। आगत अतिथियों का गुलदस्ता  देकर स्वागत किया गया।

 

इसे भी पढ़ें :झारखंड में रहेगी ठिठुरन, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में BP, शुगर और दिल के रोगी रखें पूरा जुगाड़… वर्ना

इसे भी पढ़ें :झारखंड में भोर में निकलने से पहले जान लें ये बातें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...