Ranchi : शिक्षा जगत में कुछ अलग कर दिखाने वाले रांची DPS स्कूल के प्रिसिंपल डॉ राम सिंह ने कहा कि टीचर और गार्जियनों की मदद से ही बच्चों के भविष्य को गढ़ा जा सकता है। अब वे दिल्ली जा रहे हैं, झारखंड में उन्हें बहुत प्यार और स्नेह मिला। यहां जो कुछ सीखा, वहां मुझे सिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, अपने कर्तव्यों को बढ़िया से निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। मौका था झारखंड अभिभावक संघ के बैनर तले रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह का।
इस समारोह में प्रिसिंपल डॉ राम सिंह को सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अभिभावक संघ के द्वारा मुद्दों से कभी समझौता नहीं किया गया और आगे भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। अभिभावकों से मिला सहयोग उन्हें अलग ऊर्जा और ताकत दे जाता है। इस अवसर पर गौ सेवा के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, सुधीर तिवारी, डॉ अशोक कुमार, डॉ आरके झा, डॉ सत्यप्रकाश ने भी डॉ राम सिंह के योगदान को सराहा।
इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, डीएवी आलोक के प्रिंसिपल डॉक्टर अशोक कुमार, टेंडर हर्ट के डायरेक्टर सुधीर तिवारी, डीपीएस के प्रिंसिपल डॉ आर.के झा, लोयला कॉन्वेंट के प्रिंसिपल सत्यप्रकास, सफायर स्कूल के प्रिंसिपल, विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल, एम एम के स्कूल के तनवीर, विकास विद्यालय के प्रिंसिपल, झारखंड अभ्रक संकेत संजय श्रॉफ, नीरज भट्ट, अभय पांडेय, सुकुमार झा, मनोज तिवारी, वीर बहादुर सिंह, रमेश साहू, विजय सिंह, युसूफ खान, सुबोध मिश्रा, अमित कश्यप, विकास सिंह सहित सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई कर CM बोले, सबको है नाज…
इसे भी पढ़ें :वैष्णो देवी में लैंड स्लाइड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 18 जांबाजों को मिलेगा बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें :नये गृह सचिव होंगे ये IAS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :OC, SI एवं ASI का ट्रांसफर, इल्जाम चौंकाने वाला
इसे भी पढ़ें :त्रिकुट पहाड़ पर फिर हादसा…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की बड़ी जीत, CM हेमंत ने जताया आभार…
इसे भी पढ़ें :ED के नये डायरेक्टर किये गये नियुक्त… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :इस दिग्गज नेता की हुई घर वापसी…






