Kohramlive : प्रसार भारती ने अपने नये OTT ऐप ‘Waves’ के साथ डिजिटल दुनिया में कदम रखा है। इस नये OTT ऐप ‘Waves’ को IOS और Android दोनों प्लेटफार्मों पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिये iOS यूजर्स Apple App Store पर और Android यूजर्स Google Play Store पर जा सकते हैं। ‘Waves’ ताजे कंटेंट पेश करने के अलावा पुराने लोकप्रिय शो जैसे रामायण और शक्तिमान को भी फिर से लायेगा। यह ऐप 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान गोवा में लॉन्च किया गया। वहीं, इसे “Family Entertainment Ki Nayi Lehar” के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। वर्तमान में इस ऐप में लगभग 65 लाइव चैनल्स उपलब्ध हैं, जिसमें Akashvani, Doordarshan, India Today, ABP News, Republic और NDTV India जैसे प्राइवेट चैनल्स भी शामिल हैं। Exclusives और अन्य कंटेंट Waves पर उपलब्ध होगा।
Waves ऐप क्या है?
Waves एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे प्रसार भारती ने विकसित किया है। यह प्लेटफार्म भारत में स्ट्रीमिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश की है। इस ऐप में लाइव टीवी, वीडियो ऑन डिमांड, गेम्स और रेडियो स्ट्रीमिंग और ONDC नेटवर्क के जरिए ई-कॉमर्स ऑप्शन भी दिये गये हैं।
Waves में यूजर्स को मिलेगा ये मजा
ऑन-डिमांड कंटेंट: फिल्में, शोज, ईबुक्स और ऐतिहासिक दृश्य।
लाइव इवेंट्स: क्रिकेट टूर्नामेंट, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े इवेंट्स।
गेम्स: सभी आयु वर्ग के लिये गेम्स।












