spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Palamu News : 1300 रुपये के लिए दो क’त्ल, सनसनीखेज खुलासा…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : पलामू(Palamu) में महज 1300 रुपये के लिए इंसानियत ने ऐसा रूप दिखाया कि दोस्ती भी खून से रंग गई। इसी साल जनवरी में हुये इस दोहरे हत्याकांड का अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के रैनीबांध तालाब के पास मिला अधजला शव शंकर राम का था। फिर एक और लाश करीवा की मिली।

Palamu में सिर कूचकर की गई हत्या

दरअसल, 15 जनवरी की रात, डालटनगंज रेलवे स्टेशन के पास बैठकर तीन दोस्त शंकर राम, चुनमुन चौधरी और करीवा नशा कर रहे थे। शंकर राम के पास 1300 रुपये थे। लेकिन वह खर्च नहीं करना चाहता था। इस बात की भनक चुनमुन को लग गई। पैसे पर नजर पड़ते ही दोस्ती की डोर टूट गई। चुनमुन चौधरी ने करीवा के साथ मिलकर शंकर राम को सुनसान रैनीबांध इलाके में ले जाकर पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी और पैसे लूट लिए। वहीं पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की।

इसे भी पढ़े :Palamu : बड़े भाई को टांगी से का’ट डाला…

इसे भी पढ़े :Bihar : कनेक्शन में देरी होने पर अफसर भरेंगे 1000 रोजाना…

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… वापसी के दौरान जब करीवा ने हिस्से को लेकर विवाद किया और राज खोलने की धमकी दी, तो चुनमुन ने उसे भी रेलवे पुल के पास उसी बेरहमी से मार डाला और शव छिपा दिया। 16 जनवरी को पुलिस को दो लाशें मिलीं। एक अधजली, दूसरी पुल के पास। दोनों के सिर कुचले हुये थे, जिसने इस खौफनाक साजिश की गवाही दी।

इसे भी पढ़े :Pakistan : पाकिस्तान में आज रात से लगेगा ‘लॉकडाउन’!

इसे भी पढ़े :मां कामाख्या के आगे CM ने नवाया शीश, की यह प्रार्थना

जांच में पुलिस ने चुनमुन को दबोचा, कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूलते हुये पूरा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर शंकर का पर्स, आधार कार्ड और फोटो भी बरामद कर लिया गया है। 25 साल का चुनमुन चौधरी उर्फ अजित पेशे से मजदूर है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े :Air India : महंगी हुई उड़ान, 26 हजार तक बढ़ेगा किराया!

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...