spot_img
spot_img

Air India : महंगी हुई उड़ान, 26 हजार तक बढ़ेगा किराया!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब आम यात्रियों की जेब पर सीधा असर डालने लगा है। जेट फ्यूल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद एअर इंडिया(Air India) ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है, जिससे हवाई सफर महंगा होना तय है। 8 अप्रैल से लागू हो रहे नये बदलाव के तहत घरेलू उड़ानों के किराये में 299 से 899 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय टिकट 2,200 से लेकर 26,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। खास बात यह है कि यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया रूट्स पर नई दरें 10 अप्रैल से लागू होंगी।

Air India में घरेलू उड़ानों में नया ग्रिड सिस्टम

एयर इंडिया(Air India) ने घरेलू उड़ानों में दूरी के हिसाब से नया ग्रिड सिस्टम लागू किया है, जबकि इंटरनेशनल रूट्स पर ज्यादा बढ़ोतरी की गई है, क्योंकि वहां ATF कीमतों पर कोई सीमा नहीं है। दरअसल, जेट फ्यूल की कीमतें एक महीने में लगभग दोगुनी हो गई हैं। फरवरी के 99 डॉलर से बढ़कर मार्च में 195 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। ऐसे में एयरलाइंस पर लागत का दबाव बढ़ा है, जिसका असर अब सीधे यात्रियों पर दिख रहा है। एयर इंडिया का कहना है कि बढ़ा हुआ सरचार्ज भी पूरी लागत को कवर नहीं करता, यानी कंपनी अब भी कुछ बोझ खुद उठा रही है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : राजधानी रांची में लोगों का गुस्सा उबाल पर… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : Jharkhand की खूबसूरती पर उद्योगपति का दिल आया, क्या पोस्ट कर गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...