- एक लाख नगद और अन्य सामग्री कुल डेढ़ लाख की डकैती
लातेहार : पानी के लिए खुलवाया घर का दरवाजा, डेढ़ लाख की डकैती लातेहार जिले के महुआडांड़ में एक घर में डकैती हुई। इसमें घर में रखे एक लाख रुपये नगद 50 हजार के सामान लेकर अज्ञात अपराधी फरार हो गए। डकैती महुआडांड़ के चटकपुर गांव में विष्णु साव के घर में देर रात को हुई।
पांच हथियारबंद अपराधियों ने मारपीट भी की
देर रात 11 बजे हथियारबंद अपराधी विष्णु साव के घर आए और पानी मांगने के लिए घर का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला पांच हथियारबंद अपराधी जबरदस्ती घर में घुस गए। अपराधियों द्वारा घर में उपस्थित सदस्यों के साथ मारपीट भी किया गया है। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे कीमती सामान समेत पैसों की मांग की। नहीं देने पर जबरदस्ती घर में रखे लगभग एक लाख रुपये नकद और 50 हजार की अन्य सामग्री (गहने-मोबाइल) आदि लूटकर ले गए।
इसे भी देखें : होटल Ashoka के लिए झारखंड सरकार-आईटीडीसी के बीच MoU
सभी अपराधी अपने वाहन से फरार हो गए
घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अपने वाहन से फरार हो गए। इसके बाद डकैती की जानकारी भुक्तभोगी विष्णु साव ने थाने में दी। महुआडांड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
इसे भी देखें : नहीं रहे टीवी एक्टर आशीष रॉय, जानिये मौत की वजह






