spot_img
spot_img
spot_img

गुड़िया और पूजा के चक्कर में बाप का माथा फिरा, ”कौन नयकी, कौन पुरनकी, हम का जानें”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : ‘दिलफेंकू बलमवा ने सितम ढाह दिया, कमाने गया था परदेश, पर ले आया सौत… तनिक यह भी नहीं सोचना जात-पात और जमाने भर से बैरी लेकर इसका हाथ थामे थे कि कभी गच्चा नहीं देगा। तीन गो बचवा भी हो गया, अब चाहे जो हो जाये, मुझौसी, को घर में किसी हालत में घुसने नहीं देंगे।’ इस बोल के साथ गुड़िया देवी ने बीच रोड पर हंगामा बरपा दिया। उसे इस बात का दुख था कि लव मैरिज करने वाला उसका पति संदीप छलिया निकला। घर से यह बोलकर निकला था कि तीनों बच्चों की परवरिश की खातिर वो परदेश मुंबई जा रहा है, पर वहां से लेते आया सौतन पूजा को। गुड़िया चीखती-चील्लाती बोलती है, उसके खुशहाल जिंदगानी में ग्रहण लगाने आ गई पूजा। यह खबर संदीप के बाप तक चली गई। बाप बच्चू राम ट्रेन पकड़ कर भागा-भागा अपनी बहुरिया की पुकार पर उसके घर आ गया। बाप को स्थानीय मीडियाकर्मियों ने घेर लिया। दुखी बाप कुछ नहीं बोला, उसे क्या पता, नयकी कौन..वो तो सिर्फ पुरनकी को जानते हैं, वो बच्चों की खातिर आये हैं। अब देखते हैं, कैसे सबकुछ ठीक-ठाक होता है। वहीं पति संदीप थाने जाती गुड़िया को रोकते रहा, उसे ऐसा करने से मना करते रहा। वह गुड़िया और पूजा दोनों को साथ में रखने की बात बोलता रहा, पर गुड़िया गुस्से में आग बबूला हो गई। उसका माथा फिर गया। उसने बीच रोड पर ही तमाशा खड़ी कर दी। हालत इतनी बिगड़ी गई कि सूचना थाने तक पहुंच गई। झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़ अपने साथ थाना लेते गई। इससे पहले पति की जिंदगी में दूसरी लड़की की इंट्री होने की भनक लगते ही गुड़िया मायके से अपने ससुराल चली आई। उसका मायके कोडरमा के डोमचांच में है, वहीं ससुराल बरकट्ठा में है। वहीं पूजा छत्तीसगढ़ की रहनेवाली है। ”पति-पत्नी और वो” की कहानी की अंतिम परिणति क्या होगी, इस बात की चर्चा बरकट्ठा के घर-घर में हो रही है। वहीं पुलिस भी इस मामले को सुलझाने में लग गई है। मेरा दुल्हा का दावा करने वाली गुड़िया और पूजा का क्या होगा?

बाप बच्चू राम ने बाद में मीडिया और पुलिस के सामने कहा कि साल 2015 में उसके बेटे संदीप राम ने डोमचांच की रहनेवाली गुड़िया से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं। पर अब सुन रहे कि एक अन्य लड़की यह दावा करते हुये दोनों की जिंदगी में आ गई है कि संदीप ने उससे शादी की है। संदीप मुंबई में एक होटल में काम करता है। गुड़िया को करीब एक साल पहले ही यह भनक लगी थी कि छत्तीसगढ़ की रहनेवाली कोई पूजा उसके संदीप की जिंदगी में आ गई है। दोनों में करीबी रिश्ता हो गया है। इस बारे में जब गुड़िया ने संदीप से पूछा तो तब उसने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। अब मौनी बाबा बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : वाटर पार्क निदेशक पर हमला पर बिफरे रघुवर, किसे फोन किया… जानें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के लकड़ी तस्करों में हड़कंप… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...

जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…

रांची: झारखंड में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया,...

झारखंड को मिले 340 नये पहरेदार, महिला शक्ति की दमदार मौजूदगी…

Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में...

झारखंड में डूरंड कप को लेकर तैयारी तेज, ये बोले CM हेमंत सोरेन…

Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...