कोहराम लाइव डेस्क : कार में बैठकर सफर करना सभी को बहुत पसंद होता है, क्योंकि कार का सफर काफी आरामदायक होता है। अपनी कार के कई फायदे होते हैं, लेकिन ये फायदे नुकसान में तब बदल जाते हैं जब उसमें खराबी आती है। कार के इंजन का अधिक गर्म होना भी उसमें आने वाली आम खामियों में से एक है।
कुछ लोगों को पता नहीं होता है कि कार क्यों अधिक गर्म यानी ओवरहीट होती है और ऐसा होने पर क्या करना चाहिए। इस कारण कार के अन्य पार्ट्स खराब हो जाते हैं। लेकिन जब कार आपको सुख देती है, तो आपकी भी ये जिम्मेदारी बन जाती है कि आप अपने वाहन की सही तरीके से देखभाल करें। कई लोग कार को ऊपर से तो साफ कर लेते हैं, लेकिन उसके इंजन में होने वाली तब्दीली पर ध्यान नहीं देते। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आपकी कार का इंजन क्यों ओवरहीट होता है, अगर नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं, इसकी मुख्य वजह।
इसे भी पढ़ें : International driving permit के लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म
कार को बंद कर दें
अगर आपको लग रहा है कि आपकी कार अधिक गर्म हो रही है तो उसे साइड में लगाएं और बंद कर दें। कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए इंजन को बंद रखें। इससे इंजन ठंडा हो जाएगा।
एयर कंडीशनर बंद करें
कार का इंजन अधिक गर्म होने पर एयर कंडीशनर (AC) को बंद करना बहुत जरूरी है। AC इंजन पर अधिक दबाव डालता है। जिस कारण भी वह अधिक गर्म हो जाता है। इसलिए अगर आप AC बंद कर देंगे तो इससे इंजन पर दबाव कम हो जाएगा और वह ठंडा होगा। इसके साथ ही कार के बोनट को खोल दें ताकि इंजन को ताजी हवा मिले और गर्मी बाहर निकल जाए।
इसे भी पढ़ें : न्यू ईयर में Royal Enfield ने बाइक के बढ़ाए दाम
ब्लाकेज की समस्या
अगर आपकी कार के कूलेंट में लीकेज़ की दिक्कत नहीं है और कार के रेडिएटर में कूलेंट भी पर्याप्त मात्रा में हैं, फिर भी इंजन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो आपको कूलेंट की नली को चेक करना चाहिए। ऐसा भी संभव है कि सड़क से उठने वाली धूल, गंदगी या गर्द भी कूलेंट वाले हिस्से में पहुंच जाती है। जिसके चलते हाउसेस ब्लॉक हो जाते हैं। ऐसे में आप कूलेंट को फ्लश करें और पाइप की ठीक ढंग से सफाई कर दोबारा कूलेंट डलवाएं आपकी समस्या खत्म हो जाएगी। अगर अब भी ऐसा न हो, तो तुरंत कार की जांच मैकेनिक से करवा लें।
कूलिंग सिस्टम का लीक होना
वैसे तो कार का इंजन गर्म होना एक नार्मल प्रक्रिया है। लेकिन अगर इंजन जरूरत से ज्यादा गर्म हो, तो कार के रेडिएटर, वाटर पंप, होज, हेड गैसकेट या थर्मोस्टेट हाउसिंग में कोई लीक हो सकता है, जिस वजह से भी आपकी कार का इंजन सही तरह से ठंडा नहीं हो पाएगा। यदि आपकी कार में ऐसी कोई समस्या आए तो बेहतर होगा आप कार की जांच मैकेनिक से जरूर करवा लें।
इसे भी पढ़ें : Petrol से तकरीबन 32 रुपये सस्ता है विमान ईंधन एटीएफ का Price










