spot_img

International driving permit के लिए वीजा की अनिवार्यता खत्म

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जानें किसे कैसे होगा फायदा

कोहराम लाइव डेस्क : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने International driving permit में एक महत्‍वपूर्ण बदलाव किया है। जो व्यक्ति विदेश में नौकरी, पढ़ाई या कोई टैक्सी चलाते हैं, उन्हें IDP की जरूरत पड़ती है। विदेश में किसी भी वाहन को चलाने के लिए IDP का साथ होना बहुत जरूरी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने IDP के लिए वीजा की अनिवार्यता को अब खत्म कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब आवेदक अपने पासपोर्ट से वीजा आवेदन करके इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट प्राप्त कर सकता है।

सिर्फ पासपोर्ट और वीजा आवेदन की कॉपी

अभी तक IDP के लिए आवेदन फॉर्म, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और वीजा की फोटो कॉपी देनी होती थी। अब अन्य दस्तावेजों के साथ ही सिर्फ पासपोर्ट और वीजा आवेदन की कॉपी देकर आप IDP प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : GPS डिवाइस की मदद से जानें अपनी Car का सही Location

कितना आवेदन शुल्क लगेगा

केंद्र सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय आईडी भी के लिए वीजा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है, लेकिन IDP की फीस में कुछ बदलाव किए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, नए IDP की आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय की गई है।

दूतावास से संपर्क कर करना होगा आवेदन

यदि कोई व्यक्ति विदेश में रहता है और उसका वीजा आगे बढ़ाया गया है तो ऐसी स्थिति में IDP की सीमा अवधि बढ़ाने के लिए उन्हें संबंधित दूतावास से संपर्क कर आवेदन करना होगा। इसके साथ ही 2000 रुपये अतिरिक्त फीस भी देनी होगी।

वैध पासपोर्ट का देना होगा प्रमाण

आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय ड्राइविंग लाइसेंस का प्रमाण, पासपोर्ट फोटो राष्ट्रीय का प्रमाण और वैध पासपोर्ट का प्रमाण देना होगा। बता दें कि IDP के लिए आवेदनकर्ता को उसी आरटीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा है, जहां उसका ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : शुरू हुआ Tata Safari का production,जानें कब होगी लांच

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...