21 साल की महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को जन्म, बन गया रिकॉर्ड
TRENDING : ब्रिटेन की एक 21 साल की महिला एंबर कंबरलैंड ने एक बच्ची को जन्म दिया है और वजह को लेकर बन गया रिकॉर्ड। इस महिला के पेट से जन्मी बच्ची का वेट करीब छह किलो पाया गया। इतनी कम उम्र की महिला द्वारा इतनी वजन की बच्ची को जन्म देना डॉक्टरों को भी हैरान कर गया। फिलहाल बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं।
Read More : क्रिकेटर अश्विन के परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पत्नी ने बताया- किन हालात से गुजर रहा परिवार
डॉक्टरों को लगा जुड़वां बच्चे पैदा होंगे
यह मामला ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित एस्टन का है। एंबर कंबरलैंड को लेबर पेन हुआ तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जब उनको देखा तो उन्हें लगा कि शायद जुड़वां बच्चे पैदा होंगे, लेकिन डॉक्टर्स भी गलत साबित हो गए।
एंबर ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान रेगुलर चेक-अप करने वाले डॉक्टर ने सोचा था कि जुड़वां बच्चे होंगे। उन्होंने कहा कि पेट में ही यह इतनी बड़ी थी कि सब लोग यही सोच रहे थे। हालांकि हम इसे अल्ट्रासाउंड पर भी देख सकते थे।
Read More : सीवान के पूर्व सांसद Bahubali #Shahabuddin का कोरोना से निधन, तिहार जेल के डीजी ने की पुष्टि








