spot_img
spot_img
spot_img

हर रात 3 से 4 बजे टूट जाती है नींद? तो हो जाइये अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुबह के अंधेरे में जब सारी दुनिया खामोश होती है, तब अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है, तो यह सिर्फ एक संयोग नहीं, एक संकेत हो सकता है। स्वस्थ जीवन की त्रिवेणी मानी गई है, अच्छा भोजन, नियमित व्यायाम और पूरी नींद। ऐसे में से यदि नींद टूटने लगे, तो शरीर भीतर से सायरन बजा रहा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप रोज 3 से 4 बजे के बीच जाग जाते हैं, तो यह आपके लीवर या ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।चाइनीज मेडिसिन के मुताबिक, यह समय लीवर की सबसे अधिक सक्रियता का होता है। यदि लीवर थका या बीमार हो, तो वह आपकी नींद को भी बाधित कर सकता है। इसी समय ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना दिल के दौरे जैसे खतरे की आहट भी हो सकती है। याद रखियें, रात की चुप्पी में शरीर की हल्की-सी खामोशी भी कोई बड़ी कहानी कह सकती है। अपने शरीर की इन फुसफुसाहटों को अनसुना मत कीजिये।

लीवर के बीमार पड़ने के शुरुआती संकेत

  • आंखों में लालिमा या पीलापन
  • नजर के सामने धुंधलाते तैरते धब्बे (आई फ्लोटर्स)

 क्या करें

  • तुरंत डॉक्टर से मिलें और लीवर फंक्शन टेस्ट करायें।
  • शराब, तली-भुनी चीज़ें और प्रोसेस्ड शुगर से तौबा करें।
  • खूब पानी पियें और फल-सब्जियों वाला पौष्टिक आहार लें।
  • अगर आंखों में बदलाव लगातार दिखे, तो नेत्र चिकित्सक से सलाह लें।

ध्यान दें

सिर्फ 35% लोग ही हफ्ते में 3 बार इस वक्त जागते हैं, और उनमें से भी अधिकांश लोग तुरंत फिर से सो जाते हैं।
अगर आप हर रात जाग रहे हैं और फिर सोने में दिक्कत हो रही है, तो यह मामला साधारण नहीं है। इसके पीछे स्ट्रेस, बढ़ती उम्र, पाचन गड़बड़ी या दवाओं का साइड इफेक्ट भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :DC ने दिये अहम निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में निवेश की आस, टेस्ला ने भी दिखाई दिलचस्पी…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में निवेश की आस, टेस्ला ने भी दिखाई दिलचस्पी…

इसे भी पढ़ें :सहनवाज अख्तर की भजन संध्या आज… जानें कहां

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...