Kohramlive: कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धन प्राप्ति के लिए इस दिन कुछ खास उपाय माने गये हैं। इससे घर में बरकत आती है। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का त्यौहार है। इसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय
गंगा स्नान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती है और कष्टों का निदान होता है।
सत्यनारायण का पाठ
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण का पाठ करना चाहिये इससे महालक्ष्मी प्रसन्न होती है। धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती है।
पीपल के पेड़ पर अर्पित करें कच्चा दूध
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिये और उसमें थोड़ी सी शक्कर मिलानी चाहिये।ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती है।
लगायें खीर का भोग
कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी खुश होती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
कौड़िया अर्पित करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को पीली कौड़िया अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है और तिजोरी कभी खाली नहीं रहती।
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
(Disclaimer : ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए कोहरामलाइव डॉट कॉम उत्तरदायी नहीं है।)









