spot_img

घबराएं नहीं, Ability में निखार लाती हैं बाधाएं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बढ़ाइए साहस, जरूर मिलेगी कामयाबी

कोहराम लाइव डेस्क : मुश्किलों और परेशानियों से घबराएं नहीं, उनका डटकर मुकाबला करें। बाधाएं हमारे धैर्य ही नहीं, क्षमता की भी परीक्षा लेती हैं। बाधाओं से हमारी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। बाधाएं से डरे बिना आगे बढ़ने से ही सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर बाधाओं से डरकर आगे ही नहीं, बढ़ेंगे तो जीवन में कोई उपलब्धि हासिल कैसे हो सकती है। आइए, सुनाते हैं प्रेरक कहानी।

इसे भी पढ़ें : Skin Care Tips : Face का नेचुरल कवच है Aloe vera

किसान ने की थी भगवान से शिकायत

एक लोककथा के अनुसार पुराने समय में एक किसान की फसल मौसम की वजह से बार-बार खराब हो जाती थी। कभी तेज बारिश, कभी तेज धूप और कभी ज्यादा ठंड की वजह से उसकी फसल पनप नहीं पाती थी। काफी समय ऐसे ही चलता रहा। अच्छी फसल न मिलने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी। वह भगवान का भक्त था, लेकिन परेशानियों की वजह से वह भगवान को कोसने लगा। तभी वहां भगवान प्रकट हुए। किसान ने भगवान को अपनी परेशानी बताई और कहा कि आपको खेती की जानकारी नहीं है। आप गलत समय पर बारिश कर देते हैं, कभी भी तेज धूप और ठंड बढ़ा देते हैं। इससे हर बार मेरी फसल खराब हो जाती है।

किसान भगवान से बोला कि आप मेरे अनुसार मौसम कर दीजिए, ताकि मेरी फसल अच्छी हो सके। जैसा मैं चाहूं, वैसा ही मौसम रहे। ये बातें सुनकर भगवान ने कहा कि ठीक अब से ऐसा ही होगा।

हरे-भरे खेत देख खुश हुआ किसान  

अगले दिन से किसान ने फिर से गेहूं की खेती शुरू कर दी। किसान जब बारिश चाहता था, तब बारिश होती, फसल के लिए जब उसे धूप की जरूरत होती, तब धूप निकलती। इस तरह उसकी इच्छा के अनुसार मौसम चल रहा था। धीरे-धीरे उसकी फसल तैयार हो गई। हरे-भरे खेत को देखकर किसान बहुत खुश था।

इसे भी पढ़ें : सुखी दांपत्‍य का जीवन मंत्र: एक-दूजे की जिंदगी की गाड़ी का बनें ड्राइवर

जब फसल कटाई का समय आया तो उसने देखा कि फसल की बालियों में गेहूं के दाने ही नहीं थे, सब की सब बालियां खोखली थीं। ये देखकर उसने फिर से भगवान को याद किया। भगवान प्रकट हुए तो किसान ने खोखली बालियों की वजह पूछी।

फसलों के लिए भी संघर्ष जरूरी

भगवान ने कहा कि तुम्हारी फसल ने संघर्ष बिल्कुल भी नहीं किया है, इसी वजह से ये खोखली हो गई है। जब फसलें तेज बारिश में, तेज हवा में खुद को बचाए रखने का संघर्ष करती हैं, तेज धूप से लड़ती हैं, तभी उसमें दाने बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। जिस तरह सोने को चमकने के लिए आग में तपना पड़ता है, ठीक उसी तरह फसलों के लिए भी संघर्ष जरूरी होता है।

कथा की सीख

इस कथा की सीख यह है कि हमें भी अपने जीवन में आ रही बाधाओं से डरना नहीं चाहिए। बाधाएं हमारी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। अपनी योग्यता में निखार आता है। निडर होकर सभी समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ने से सफलता अवश्‍य मिलती है।

इसे भी पढ़ें : साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, जानें क्‍या करें और क्‍या ना करें

spot_img

Related articles:

Zodiac Signs : मई में ग्रहों का महामंच, किस्मत किसकी चमकेगी, किसे मिलेगी चुनौती, पूरा हाल जानें…

पूर्णिमा से आरंभ होकर अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक रहेगा। महीने के पहले दिन चंद्रमा तुला राशि(Zodiac Signs) में रहेंगे और अंतिम दिन वृश्चिक राशि(Zodiac Signs) में संचरण करेंगे।

Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जहां हर दूसरा इंसान तनाव, चिंता और उलझनों से जूझ रहा है, वहीं एक पुराना, आसान और असरदार तरीका फिर से चर्चा में है, मंत्र(Mantra) जाप। शास्त्रों में मंत्र

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Akshaya Tritiya आज, क्या करना बेहतर…जानें

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) हिंदू और जैन धर्म का एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, जो हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की

Weekly Horoscope(20-26 April) : किस राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे रहना होगा संभलकर… जानें

अप्रैल के इस नये सप्ताह(Weekly Horoscope) में आसमान में ग्रहों की चाल कुछ ऐसी बनी है, जो कई राशियों की किस्मत पलटने का संकेत दे रही है। शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में मालव्य राजयोग बना रहे हैं, सूर्य मेष में उच्च के हैं,