spot_img
spot_img

इंस्‍टेंट लोन ऐप को न करें डाउनलोड, जानें SBI ने क्‍यों किया अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंस्‍टेंट लोन एप्‍स के प्रति अपने करोड़ों ग्राहकों को स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) ने सतर्क किया है। एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर ग्राहकों को अलर्ट करते हुए स्‍पष्‍ट किया है किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें, जो अवांछित हों। ऐसे एप्‍स से भी दूर रहें जो इंस्‍टेंट लोन  देने के दावे करते हों। ऐसे लिंक्‍स पर क्लिक करने से ग्राहकों के अकाउंट को खाली होते समय नहीं लगेगा। एसबीआई की गाइडलांस है कि जो भी ऑफर हो, उसके लिए नियम और शर्तों को ठीक से चेक करें। किसी भी संदिग्‍ध लिंक को क्लिक करने से बचें। कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

ग्राहकों को ठगने के लिए भेजे जा रहे मेसेज

एसबीआई के अनुसार, ग्राहकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्‍हें सिर्फ पांच मिनट में दो लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। यह ठगने का तरीका है। ग्राहक अपने बारे में कोई भी जानकारी ऐसे किसी लिंक पर न दें, जो खुद को एसबीआई या फिर दूसरे बैंक के तौर पर प्रस्‍तुत कर रहा हो।

Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

बिना पेपर वर्क के लोन का ऑफर नजरअंदाज करें

एसबीआई ने समझाया है कि ऐसा कोई भी इंस्‍टेंट लोन एप जो आपको बिना किसी पेपरवर्क के बस दो मिनट में लोन मुहैया कराने का दावा करे, उसे नजरअंदाज करें। अक्‍सर लोग इस तरह से लोन तो ले लेते हैं लेकिन फिर उन्‍हें भारी ब्‍याज दर अदा करनी पड़ जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...