spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुहर्रम पर डीजे और भड़काऊ गाने पर मनाही, सुने क्या बोले डीसी व एसपी…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : मुहर्रम पर्व पर हजारीबाग में किसी भी तरह के प्री रिकॉडेंड भड़काऊ गाने, डीजे की मनाही रहेगी। वहीं सोशल मीडिया पर किसी तरह के भ्रामक खबरों को पोस्ट नहीं करना है। आपसी भाईचारे और सौहार्द माहौल में शांति सुकून के साथ पर्व मनाने को कहा गया है। यह फैसला आज हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चोथे ने साझा तौर पर सुनाया है। दोनों आला अधिकारी जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। स्थानीय नगर भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि सभी मजहब के लोग आपसी एकता और भाईचारा के प्रतीक हैं। उन्होंने मुहर्रम पर्व आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन को अपनाने को कहा। पर्व पर डीजे, सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ गाने पर मनाही की बात कही। शांतिपूर्ण तरीके से इबादत करें।

वहीं एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि मुहर्रम पर्व पर हजारीबाग में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। किसी भी तरह की अप्रिय सूचना तुरंत जिला प्रशासन को बताने को कहा। आम से लेकर खास से उन्होंने पुलिस को भरपूर सहयोग करने का आग्रह किया। जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेगी। डीसी और एसपी ने साझा तौर पर शांति समिति के सदस्यों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है। भ्रामक खबरों को पोस्ट और शेयर नहीं करने को कहा है। वहीं बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी। बैठक में डीसी, एसपी के आलावा अपर समाहर्ता राकेश रोशन, सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार, बरही एसडीओ पूनम कुजूर एवं सभी प्रखंड के बीडीओ और सीओ और बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के स्कूलों में निकली टीचरों की बम्पर भर्ती, 25 अगस्त से कर सकते है अप्लाई

इसे भी पढ़ें : एक साथ 19 महिलाओं को उम्रकैद की सजा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : देवर से इश्क के चक्कर में नवगछिया से बुलाया कांट्रैक्ट किलर, देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : रूम पार्टनर ने ही किया सहेली का किडनैप, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : खूंटी में पहली बार उछला बालू माफिया का नाम… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...