SIMDEGA : नेशनल हाईवे-143 सिमडेगा-राउरकेला मार्ग पर पंडरी पानी के निकट कमजोर डायवर्सन को पार करने के दौरान एक ट्रक गड्ढे में फंस गया। ट्रक ओडिशा से सीमेंट लेकर गुमला जा रहा था। जैसे ही ट्रक डायवर्सन पर चढ़ा, कुछ आगे बढ़ते ही डायवर्सन में गड्ढा हो गया और टायर उसी में फंस गया। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 6 बजे फंसे ट्रक को 9 घंटे बाद निकाला जा सका।
Read More : Save The Saviour, IMA protest @Ranchi,
तेज बारिश में बह सकता है डायवर्सन
डायवर्सन को पाइप के ऊपर मिट्टी डालकर बनाया गया था और बारिश में यह खस्ताहाल होता जा रहा है। तेज बारिश में इस डायवर्सन के बह जाने का खतरा बढ़ गया है। इस बात की जानकारी प्रशासन को भी है और ठेकेदार पर पुल निर्माण जल्द पूरा करने का दबाव बढ़ाया जा रहा है। सिमडेगा के अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि डायवर्सन को जल्द से जल्द खाली कराने के लिए रोड बना रही कंपनी सुपीरियर कंस्ट्रक्शन को निर्देश दिया गया है।








