Ranchi : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कई अहम फैसले लिये हैं। सहायक पुलिस कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार की स्वीकृति दे दी गई। वहीं किन्नर समाज को OBC की श्रेणी का लाभ देने का निर्णय लिया है। बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में 35 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि इतना ही नहीं किन्नर समाज को अब प्रतिमाह एक हजार रुपया पेंशन के तौर पर मिलेगा, उन्होंने कहा कि OBC श्रेणी का लाभ उन्हीं को मिल पायेगा जो दूसरे किसी श्रेणी से लाभ नहीं ले रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में पुलिस को मिलने वाली अनुग्रह राशि में संशोधन किया है।












