विस्थापित अप्रेन्टिस संघ ने BSL प्रबंधन को चेताया, कही ये बात

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • नियोजन नहीं मिला तो प्‍लांट के सभी गेटों को करेंगे जाम : विस्थापित अप्रेन्टिस संघ
  • सीधे नियोजन की मांग को लेकर BSL प्रशासनिक भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया

बोकारो : सीधे नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेन्टिस संघ ने शुक्रवार को BSL प्रशासनिक भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी अप्रेन्टिस प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के समक्ष बैठ गए तथा प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

इसे भी पढ़ें: # LaluPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्‍ताओं ने कहा कि हम विस्थापित अप्रेन्टिस के कारण मैन पावर की कमी से जूझ रहे बोकारो स्टील प्लांट (BSL) आज लाभ की स्थिति में पहुंचा है। हमारा प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अपने वायदे के मुताबिक हमें अब स्थायी करना चाहिए। विलंब से प्रशिक्षण शुरू होने के कारण हम लोगों की उम्र समाप्ति की कगार पर है। नियोजन की बात पर प्रबन्धन मूक बधिर बना हुआ है। इनकी अंग्रेजों की भांति शोषण वाली नीति के कारण हम विस्थापित भूखमरी की कगार पर हैं। वार्ता में हमें सिर्फ आश्‍वासन ही मिलता है। अभी तो आंदोलन की शुरुआत है, अगर प्रबंधन अपना रवैया नहीं बदलेगा तो प्लांट के सभी गेटों को जाम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पलामू में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मौके पर दुर्गा चरण महतो, अरविंद कुमार, अमजद हुसैन, राकेश सिंह, प्रमोद कुमार, शाहिद रज़ा, किशोर कुमार, रवि शंकर, कैसर इमाम, विकास प्रामाणिक, सुनील कुमार, प्रदीप सोरेन, कन्हाई, बसंत नारायण मांझी समेत सैकड़ों विस्थापित मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जंगल में मिले वोटर कार्ड, ATM और पैन कार्ड, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro : बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के जंगल...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...

बिहार में खत्म होगा विजिलेंस डिपार्टमेंट, DSP से लेकर SI तक अब…

Bihar : बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा...

Bokaro : अतिक्रमण हटाने गई BSL टीम पर भारी पथराव…

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12-A शनिवार को अतिक्रमण...

DJ की धुन से लेकर खू’न-खराबे तक, बिदके दूल्हे को मनाती रही दुल्हन, फिर…

दरअसल हुआ ये था कि बारात निकल रही थी, बाराती DJ पर झूम रहे थे