Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12-A शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई BSL सिक्योरिटी टीम पर स्थानीय लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में माहौल इतना बिगड़ गया कि सुरक्षा में तैनात जवान अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। इस हिंसक झड़प में दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवान अकरम अंसारी और बबलू को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल यानी BGH के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पथराव इतना तेज था कि बड़े-बड़े पत्थर BSL सिक्योरिटी अधिकारियों के बेहद करीब गिर रहे थे। इसी दौरान BSL सिक्योरिटी अधिकारी नवीन कुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुये घायल जवानों को भीड़ और पत्थरों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर होती, तो हालात और भयावह हो सकते थे। खबर है कि प्रशासन एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिये वहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण करना चाहता है। इसी के लिये दीवार के आसपास बने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। घटना के बाद BSL सुरक्षा इंचार्ज आलोक चावला ने लॉ डिपार्टमेंट और नगर प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और जवानों पर हमला करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : रांची में हाईटेक चीटिंग, पुलिस ने 6 को किया डिटेन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, किस-किसने ली शपथ… जानें
इसे भी पढ़ें : 16 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
इसे भी पढ़ें : Garhwa : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, टल गई बड़ी वारदात… जानें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी के दौरे से पहले हाई अलर्ट, कार्यक्रम स्थल के पास मिला…






