मुंबई : एक सैंतीस वर्षीय महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार दिया। भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता कविता आंनद कांबले कोरोना सेंटर में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती है। रविवार को परेल में अस्पताल के पास बटलीवाला रोड पर राजेश काले नाम के व्यक्ति ने उसके पेट में चाकू गोंद दिया।
पुलिस ने बताया कि कविता ने राजेश से रिलेशनशिप के लिए मना कर दिया था, जिससे वह गुस्सा हो गया था। कविता को चाकू मारने के पीछे यही वजह बताई जा रही है। कविता पर धारदार हथियार से वार किया गया। महिला पूरी तरह जख्मी् हो गई है। जिसे समीप में ही केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लेकिन हमलवार भी इस हमले में घायल हो गया है।
बहरहाल, भोईवाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता गोवंडी की रहने वाली है, जबकि आरोपी मुंबई के कुर्ला का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें :बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
इसे भी पढ़ें :8 दिन की जुड़वां बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुंड, फिर हुआ ये…












