spot_img
spot_img

बेईमान दारोगा फंस गया फंदे में… कैसे जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : हजारीबाग की ACB की टीम ने कोडरमा के चंदवारा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जैसे ही घूस की रकम हाथ में आई, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया। खबर है कि अवैध शराब बरामदगी के एक मामले में केस को रफा-दफा या कमजोर करने के नाम पर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। गुरुवार को पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये देने का समय तय किया गया था। जैसे ही रकम दी गई, ACB की टीम ने सब इंस्पेक्टर को दबोच लिया। इस मामले में प्रेम नायक ने बताया कि कांड के कुछ आरोपित मदद के लिये विधायक के पास पहुंचे थे। इल्जाम था कि उनसे केस में राहत देने के बदले पैसों की मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी ACB को दी गई और पूरी योजना बनाई गई। गौरतलब है कि बीते 11 फरवरी को चीलोडीह गांव में पोल्ट्री फार्म की आड़ में नकली शराब बनाने के मामले का खुलासा हुआ था। इसी मामले की जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : राहत की खबर, तनाव के बीच होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...