spot_img

कल विधानसभा लाया जायेगा दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की आत्मा आज शोक में डूबी है। अलग राज्य आंदोलन की आत्मा, वंचितों की आवाज और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन पर राज्य सरकार ने 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, कोई राजकीय उत्सव नहीं होगा और 4 व 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

कल सुबह 10 बजे, गुरुजी का पार्थिव शरीर विधानसभा लाया जायेगा, जहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी पुष्टि कर दी है। झारखंड विधानसभा का सत्र जैसे ही शुरू हुआ, पूरा सदन ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भारी मन से कहा “बाबा नहीं रहे… झारखंड के वंचितों को अंधेरे से उजाले में लाने वाले हमारे मार्गदर्शक अब हमारे बीच नहीं हैं। यह केवल राज्य नहीं, पूरे देश की अपूरणीय क्षति है।” सदन की कार्यवाही शोक संदेश के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...