कोहराम लाइव डेस्क : ‘द डर्टी पिक्चर’ मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री Arya Banerjee का निधन हो गया। महज 33 वर्षीय अभिनेत्री का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित आवास में वह मृत पाई गई।
अकेली रहती थी Arya
अभिनेत्री का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला हैl उनका शव खून से लथपथ थाl देवदत्ता बनर्जी उर्फ आर्या की मौत का पता लगाने में पुलिस जुट गई हैl पुलिस सूत्रों के अनुसार नौकरानी उस दिन आर्या के घर काम करने गई थी लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस Divya Bhatnagar का निधन, Corona Virus से थीं पीड़ित
इन फिल्मों मेंं काम कर चुकी हैं Arya
बता दें कि Arya Banerjee बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं है। उन्होंने विद्या बालन स्टारर ‘डर्टी पिक्चर’ में एक अहम रोल निभाया था। इस फिल्म में आर्या ने ‘शकीला‘ नाम का एक यंग गर्ल का किरदार निभाया था। इससे पहले उन्हें दिवाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा‘ में मृगनयना विश्वास के किरदार में देखा गया था। वह दिवंगत सितार वादक निखिल बंद्योपाध्याय की बेटी थीं।
प्रशंसकों में शोक की लहर
Arya Banerjee सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीl वह अपने फैंस को लगातार अपडेट रखती थीl उनके जाने से प्रशंसकों में शोक की लहर हैl वहीं कई प्रशंसक सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : 11 ग्राम कोकीन के साथ अरबाज खान, वरुण शर्मा के स्टाइलिस्ट रहे सूरज गोदाम्बे गिरफ्तार








