दिशोम गुरु शिबू सोरेन बेहतर इलाज के लिए जा रहे मेदांता गुरूग्राम, साथ जा रही डॉ असलम सहित 16 लोगों की टीम

Date:

spot_img
spot_img

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता में शिफ्ट किया जा रहा है. इसको लेकर मेडिकल टीम के साथ सड़क मार्ग से शिबू सोरेन बोकारो पहुंचे. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी साथ मौजूद रहे. सारस रेस्क्यू टीम के डॉक्टर असलम की देखरेख में गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल जा रहे हैं. टीम में कुल 16 लोग शामिल हैं.

shibuबता दें कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉ तापस की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टर के अनुसार शिबू सोरेन की हालत स्थिर है. उनके फेफड़े में संक्रमण का पता चला है. बेहतर इलाज के लिए उनको अब गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

मालूम हो कि 21 अगस्‍त की रात को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में थे. मगर तबीयत बिगड़ने के बाद 24 अगस्‍त को उन्‍हें मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था. जहां से अब उन्‍हें गुरुग्राम मेदांता में शिफ्ट किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

रांची में दुर्गापूजा से पहले तैयारी तेज, SSP ने किया रूट वेरिफिकेशन…

Ranchi : राजधानी रांची में मां दुर्गा के स्वागत...

CM हेमंत सोरेन की मां को नमन करने पहुंचे सियासत के दिग्गज…

Ranchi : मां का साया सिर से उठ जाये,...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: