Kohramlive Desk : हमारे खाने के व्यंजनों में समोसे का खास स्थान है। घर में तरह-तरह के समोसे बनाकर उनके जायके आप आनंद ले सकते हैं। इसमें चाय को शामिल कर लीजिए तो मजा और बढ़ जाएगा।
पंजाबी आलू समोसे
पंजाबी आलू समोसे की एक खास बात है कि इसकी स्टफिंग को आप फ्राई करने की बजाय बेक करके बनाएं। ऐसा करने से यह समोसा स्वास्थ्य के लिहाज से हेल्थी बनता है। स्टफिंग के लिए आप उबले आलू, मटर, दालचीनी, काली मिर्च, लौन्ग, जीरा, नमक स्वाद अनुसार मिलाकर समोसे बनाएं और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
पनीर समोसा
जिन लोगों को पनीर पसंद है, उनके लिए तंदूरी पनीर समोसा एक अच्छा ऑप्शन है। जितना इंट्रेस्टिंग इसका नाम है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है यह समोसा। इसे बनाने के लिए समोसे की मसाले में ग्रेट किया हुआ पनीर मिक्स करें। आपकी स्टफिंग रेडी है। अब इसके समोसे तलकर सॉस और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
चना दाल समोसा
चना दाल का समोसा स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक फायदेमंद है। समोसे की स्टफिंग में आप गरम मसाला, दालचीनी, पाउडर, लौंग पाउडर और धनिया डालने के अलावा कुछ घंटे भीगे हुए चने की दाल मिक्स करें। आप चाहे तो इस दाल को दरदरा पीस भी सकते हैं। इससे समोसे का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। गरमा गरम समोसे चटनी के साथ सर्व करें।
बंगाली समोसा
फुल्कापीर सिंगारा बंगाली समोसा कहलाता है। यह काफी मसालेदार होता है। इसमें आलू के साथ फूल गोभी को भी मिक्स किया जाता है। इससे समोसे का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
ड्राई समोसा
ड्राई समोसा किसी भी समय खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसके स्टफिंग में क्रश्ड ड्राय फ्रूट्स और मसालों का मिश्रण लिया जाता है। ड्राय समोसा टोमेटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं। समोसों को बनाने के लिए विशेष जानकार की मदद जरूर लें।
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…












