UP : खूबसूरती रोशनी के लिये अभिशाप बन गई। उसकी चाहत टीचर बनने की थी, पर पति कालीचरण को यह मंजूर नहीं था। कालीचरण को लगता था कि घर की दहलीज लांघते ही उसकी पत्नी बहक जायेगी और वह किसी और को अपना दिल दे बैठेगी। इसी बात पर दोनों पति-पत्नी में खूब कलह होते रहता था। कभी-कभी बात इतनी बिगड़ जाती थी कि दोनों खुद को मिटा लेने तक की बातें करने लगते थे। कालीचरण एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता था, उसकी नौकरी भी चली गई। BTC की डिग्री हासिल करने वाले रोशनी को एक प्राइवेट स्कूल में जॉब मिल गई। इस बारे में उसने अपने पति को बताया। तब पति ने उसे नौकरी करने से साफ मना कर दिया। उसने अपनी पत्नी से कहा कि तूझे नौकरी करने की जरूरत नहीं, जबतक मैं जिंदा हूं, तुम घर की दहलीज नहीं लांघ सकती। मुझे तूझपर भरोसा नहीं, तुम कभी भी डगमगा सकती हो। इसी बात पर दोनों में खूब कलह हो गया। अगले दिन सुबह यह मनहूस खबर बाहर आई कि रोशनी मर गई।
घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे रोशनी के मायके वाले का इल्जाम है कि रोशनी की हत्या की गई है। रोशनी के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि पति कालीचरण सुंदरता के चलते पत्नी से नौकरी नहीं कराना चाहता था। पति को यह डर सताते रहता था कि नाक-नक्श से खूबसूरत उसकी पत्नी का संपर्क बाहरी लोगों से हो जायेगा। इस वजह से वह रोशनी को नौकरी करने से मना करता था। इसी बात पर दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। कई बार सुलह कराने की खातिर मायके पक्ष के लोगों तक को आना पड़ा। रोशनी को एक प्राइवेट विद्यालय में नौकरी मिल गई थी, उसे बुधवार से पढ़ाने जाना था। सुबह जब वह स्कूल जाने के लिए तैयार होने लगी, तभी दोनों पति-पत्नी में खूब झगड़ा होने लगा।
वहीं पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे पति कालीचरण ने पुलिस को बताया कि रोशनी फांसी लगा सुसाइड कर ली। नौकरी करने की जिद पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। उसके घरवाले भी नहीं चाहते थे कि रोशनी नौकरी करें। कहासुनी होने के बाद रोशनी अपने कमरे में चली गई, फिर बहुत देर तक रूम से बाहर नहीं निकली। वह कमरे के अंदर गया तो देखा वह दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटकी थी। उसने तुरंत फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सिटी SP ज्ञानेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस को रोशनी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतेजार है। इसके बाद ही जांच की दिशा-दशा तय की जायेगी। वैसे पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर से उछलकर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा आई खुफिया सुरक्षा एजेंसी, अवाक रह गई आवाम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार में दौड़ा आया, घर पहुंची डे’ड बॉडी… जानें
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : क्या आपकी भी रात को अचानक खुल जाती है नींद तो जान लें यह बात










