UP : एक शख्स ने अपने भतीजे पर भांजी की जिंदगी छीन लेने का संगीन इल्जाम लगाया है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, एक पिता ने अपने ही भाई के बेटे पर 18 साल की बेटी से शारीरिक संबंध बनाने, गर्भ ठहरने पर गर्भपात की दवा खिलाने और दवा से तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। रिश्तों की दीवार को लहूलुहान कर देने वाली यह घटना नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 में हुई। पीड़ित परिवार मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है और पिछले तीन साल से नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था। उसी मकान में छोटे भाई का परिवार भी रहता था। इल्जाम है कि कुछ समय पहले भाई के छोटे बेटे ने युवती से शारीरिक संबंध बनाये। जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपी ने गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ती चली गई। बीते 18 दिसंबर को उसे नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां 23 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अगर समय रहते सही इलाज और सच्चाई सामने आती, तो शायद बेटी की जान बच सकती थी। आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है।
पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…
Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...
पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों
Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...
रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...
चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…
Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...
स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…
Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...






