spot_img

आधी रात दीदी फोन पर बोली आज मार ही डालेंगे, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : कल रात करीब ढाई बजे दीदी का फोन आया। बोली ससुराल वाले स्कॉर्पियो के लिए फिर मारपीट कर रहे हैं। आज मार ही डालेंगे…बस इतना कहते ही फोन कट गया। आज सुबह मैं जब पापा के साथ दीदी के ससुराल पहुंची तो उसकी लाश दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। यह कहना है नई नवेली दुल्हन बनी पूजा की बहन शालू का… महज 55 दिन पहले पूजा की शादी 30 साल के सूरज यादव से हुई थी।

सूरज का घर मनुआपुल ओपी थाना क्षेत्र के बसंत टोला में है। वहीं पूजा का मायका पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के जमुनापुर घिघौरी गांव में है। पूजा के पिता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि 27 फरवरी 2023 को दोनों की शादी हुई। शादी में हर तरह की रस्मों की अदायगी बखूबी की गई। अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में उन्होंने 15 लाख कैश और 10 लाख के समान दिए। सोचा बेटी खुश रहेगी। लड़का MR है।

शादी के दौरान मृतक लड़की का पति।

लड़की की रिसेप्शन की तस्वीर।

बावजूद इसके बेटी पर स्कॉर्पियो लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उसे हर दिन इसके लिए टॉर्चर भी किया जाता था। पिता का इल्जाम है कि ससुराल वाले जमीन बेचकर स्कॉर्पियो देने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते आज यह दिन देखना पड़ा। मामले में मनुआपुल ओपी के SI नवीन चंद्र चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो घर के तीसरी मंजिल पर दुपट्टे के सहारे पंखे से महिला की लाश लटकी थी। बॉडी को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ससुरालवालों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बेतिया से उछलकर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : 4 दिन में 2 शादियां, 15 दिन की शिफ्ट में करता था यह काम… 

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें : पहले पैरों तले रौंदा, फिर पत्थर से कूचकर…

इसे भी पढ़ें :अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें : थाना परिसर में मची अफरा-तफरी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : झारखंड से शुरू होगी एयर एम्बुलेंस, यहां जाना होगा आसान…

इसे भी पढ़ें : बमबाजी से धुआं-धुआं, फिर जो हुआ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...