पुलिस ने महिला को भी किया बरामद, पति ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
चाईबासा : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुमरिया गांव की शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी तनवीर अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को भी मझगांव से बरामद कर लिया है। महिला के पति दुलेन तमसोय ने 21 दिसंबर को कुमारडुंगी थाना में आरोपी तनवीर अख्तर पर पत्नी को भगा ले जाने को लेकर लिखित शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी तनवीर अख्तर महिला को लेकर जगह बदल-बदलकर रह रहा है। आरोपी ने महिला को मुंबई, कटक, रांची और बड़बिल में घुमाया। उसके बाद उसे लेकर मझगांव आया, जिसकी जानकारी पुलिस को पहले से ही लग गई थी। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी तनवीर अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : 60 दिन घर में कैद रहे, दरवाजा खुला तो इस हाल में मिले बुजुर्ग दंपति…
पुलिस ने आरोपी तनवीर के पिता हाजी जहांगीर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपी के घर जब अनुसंधान और जांच करने पहुंची थी तब पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। सरकारी काम में बाधा डालने और आरोपी को भगाने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी तनवीर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छापेमारी टीम में जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव, झीकपानी इंस्पेक्टर मनोरंजन सिंह, एसआई अंकिता सिंह, मझगांव थाना प्रभारी आमीर हमजा एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : झाड़ी से आ रही थी रोने की आवाज, देखा तो फटी रह गईं आंखें…










