Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग की हवा में उस दिन एक खास अपनापन घुला हुआ था। झारखंड सरकार की मुख्य सचिव अलका तिवारी जब अपने निजी दौरे पर हजारीबाग पहुंचीं, तो पूरा परिसदन भवन मानो उनके स्वागत के लिये संवर गया। DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का अभिनंदन किया। औपचारिकता से परे, इस स्वागत में झारखंड की मिट्टी का स्नेह और आत्मीयता झलक रही थी।
परिसदन भवन में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तारलोक सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और राज्यहित तथा प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त वार्ता हुई। यह दृश्य प्रशासन और न्यायपालिका के बीच सौहार्द का प्रतीक बन गया। मुख्य सचिव के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। परिसदन परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके स्वागत में शुभकामनाओं के स्वर मिलाये। अलका तिवारी का यह दौरा भले ही संक्षिप्त रहा हो, परंतु हजारीबाग प्रशासन ने जिस गरिमा और सम्मान से उनका स्वागत किया, वह यादगार बन गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति और औपचारिक वातावरण में भी आत्मीयता की गहराई महसूस की गई।






