spot_img

धोनी परिवार संग पहुंचे मां के दरबार, उमड़े फैन्स… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को दिउड़ी मां के दरबार पहुंचे। इस बार उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं। लंबे समय बाद धोनी पूरे परिवार के साथ माता के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। धोनी खुद काले रंग की कार ड्राइव कर बुंडू पहुंचे। SDM किस्टो कुमार बेसरा और DSP ओमप्रकाश ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। नगाड़ों की थाप पर धोनी का स्वागत किया गया। पूजा करवाने वाले पंडा मनोज ने बताया, “धोनी माता से आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते। आमतौर पर अकेले आते हैं, लेकिन इस बार पूरा परिवार साथ था।” धोनी की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। पूरे समय बुंडू पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

धोनी की माता दिउड़ी के प्रति असीम श्रद्धा रही है। क्रिकेट करियर के कई अहम पड़ावों पर वे यहीं सिर नवाने आते रहे हैं। धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन ICC ट्रॉफी T20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। उन्हें खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे बड़े सम्मान मिल चुके हैं।IPL 2025 के बाद से वे रांची में हैं और अक्सर JSCA स्टेडियम में नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें :8 साल पहले जहां समाये थे बाप-बेटे, फिर वहीं समा गई 407…

इसे भी पढ़ें :ड्यूटी में लापरवाही, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इसे भी पढ़ें :झारखंड को मिलेगा जापान का साथ, दिल्ली में हुईं अहम बैठक

इसे भी पढ़ें :DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, नये कानूनों को लागू करने की तैयारी तेज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...