spot_img
spot_img

8 साल पहले जहां समाये थे बाप-बेटे, फिर वहीं समा गई 407…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के झरिया के अग्नि प्रभावित फुलरीबाग इलाके में एक बार फिर जमीन धंस गई। इस बार एक खड़ी 407 वाहन देखते ही देखते जमीन में समा गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत फैल गई। गौर करने वाली बात ये है कि इसी जगह साल 2017 में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हुई थी। तब भी ज़मीन धंसी थी, और आज भी वही कहानी दोहराई गई लेकिन अफसोस, समाधान अब तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि BCCL, आउटसोर्सिंग कंपनियों और प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें हर वक्त मौत के साए में जीना पड़ता है। भूमिगत आग और गैस रिसाव जैसी समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। हैरत की बात यह है कि घटना से चंद घंटे पहले ही राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने झरिया मास्टर प्लान को लेकर समीक्षा बैठक की थी और प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था। लेकिन उसकी गूंज ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि धरती फिर डराने लगी।हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह निश्चित तौर पर एक चेतावनी है अगली बार शायद किस्मत साथ न दे। स्थानीय लोग अब ठोस पुनर्वास नीति और सुरक्षित विस्थापन की मांग कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...